MCD Election 2026: BJP का मास्टरस्ट्रोक! मेयर पद के लिए किस दिग्गज पर दांव?

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (23 अप्रैल 2026): दिल्ली नगर निगम (MCD) के आगामी चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी ने मेयर, उप-मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के लिए अनुभवी और मजबूत चेहरों पर भरोसा जताया है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

जारी सूची के अनुसार, पार्टी ने प्रवेश वाही (Pravesh Wahi) को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है, जो रोहिणी ई (Rohini E) वार्ड से पार्षद हैं। वहीं उप-मेयर पद के लिए मोनिका पंत (Monika Pant) को उम्मीदवार घोषित किया गया है, जो आनंद विहार (Anand Vihar) वार्ड का प्रतिनिधित्व करती हैं।

इसके अलावा स्थायी समिति (Standing Committee) और सदन के नेता के रूप में जय भगवान यादव (Jai Bhagwan Yadav) को बेगमपुर (Begumpur) वार्ड से चुना गया है, जबकि स्थायी समिति सदस्य के तौर पर मनीष चड्ढा (Manish Chadha) को पहाड़गंज (Paharganj) वार्ड से मैदान में उतारा गया है।

हालांकि इस घोषणा के बाद बीजेपी के प्रत्याशी ही इन तमाम पदों पर जीत हासिल करने जा रहे हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव से खुद को दूर रखा है। बीजेपी के उम्मीदवार आने वाले समय में आप एमसीडी का कार्य भार संभालेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।