क्या भारत में बड़ा दांव खेलने जा रहा है Radisson Hotel Group? जानिए 5 साल का प्लान

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (23/04/2026): भारत में होटल इंडस्ट्री के विस्तार को लेकर Radisson Hotel Group ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। कंपनी ने 2030 तक देश में 500 प्रॉपर्टीज (संचालित और निर्माणाधीन होटल सहित) तक पहुंचने की योजना बनाई है।

कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर Elie Younes के अनुसार, इस विस्तार के साथ भारत में करीब 65,000 से 80,000 तक रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। उन्होंने इसे देश के लिए एक बड़ा “स्किल अवसर” बताया।

उन्होंने कहा कि भारत कंपनी के लिए दुनिया के शीर्ष तीन प्रमुख बाजारों में शामिल है और यहां तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

इस ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए कंपनी अपने वर्कफोर्स डेवलपमेंट पर भी ध्यान दे रही है। इसके तहत Radisson Academy के जरिए ट्रेनिंग दी जा रही है, साथ ही JobPlus, Tourism and Hospitality Skill Council, स्थानीय यूनिवर्सिटी और सरकारी संस्थानों के साथ साझेदारी की जा रही है।

कंपनी का फोकस स्थानीय स्तर पर भर्ती बढ़ाने और कर्मचारियों के लिए लंबी अवधि के करियर अवसर तैयार करने पर है, ताकि होटल नेटवर्क के विस्तार के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ सकें।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।