नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई: करोड़ों की धनराशि बकाया, तीन मामलों में FIR दर्ज

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (28 जनवरी 2025): नोएडा प्राधिकरण ने तीन भूखंड आवंटियों के खिलाफ करोड़ों की धनराशि बकाया रखने और समय पर भुगतान न करने के आरोप में कार्रवाई की है। इन मामलों में कुल 103 करोड़ रुपये की धनराशि बकाया बताई गई है।

पहले मामले में, सेक्टर-137, नोएडा के एक भूखंड पर आवंटित कंपनी द्वारा 70 करोड़ से अधिक रुपये बकाया है। आवंटियों द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई। प्राधिकरण ने इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा, दिल्ली (EOW) में शिकायत दर्ज कराई है।

दूसरे मामले में, सेक्टर-118, नोएडा में एक भूखंड पर आवंटित कंपनी पर 27 करोड़ रुपये से अधिक बकाया हैं। इसी तरह से बार-बार चेतावनी देने के बावजूद आवंटी ने धनराशि नहीं जमा की।

तीसरे मामले में, सेक्टर-76, नोएडा में एक भूखंड पर आवंटित कंपनी ने 57 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया जमा नहीं किया। प्राधिकरण ने इसे गंभीर वित्तीय उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई तेज कर दी है।

प्राधिकरण ने बताया कि समय पर भुगतान न करने के कारण इन तीनों मामलों में बकाया धनराशि की वसूली के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।