नोएडा (28 जनवरी, 2025): गौतमबुद्ध नगर में सेक्टर 24 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना 28 जनवरी 2025 की है, जब पुलिस 56 टी-पॉइंट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे।
पुलिस ने पीछा किया, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश विजय सिंह उर्फ अजूबा उर्फ ढाबा घायल हो गया। दूसरे बदमाश शिवम को कांबिंग ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पकड़े गए बदमाशों की पहचान विजय सिंह (32) निवासी त्रिलोकपुरी, नई दिल्ली और शिवम (28) निवासी नेपाल के रूप में हुई। दोनों फिलहाल नया गांव भील अकबरपुर में रहते थे।
पुलिस ने बदमाशों के पास से एक तमंचा, एक चाकू, 31,000 रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और अन्य चोरी का सामान बरामद किया। इनमें सोने की चैन, अंगूठियां, टॉप्स, नाक की कील, पाजेब और कमरबंद शामिल हैं।
दोनों बदमाशों पर लूट और चोरी के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। विस्तृत जानकारी पुलिस जल्द साझा करेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।