नारी शक्ति वंदन” के समर्थन में ग्रेटर नोएडा में बीजेपी ने निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22/04/2026): आज बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राज नागर के नेतृत्व में IIMT कॉलेज से जगत फार्म गोलचक्कर, ग्रेटर नोएडा तक जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया। इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं, युवतियां एवं सामाजिक संगठनों की बहनों ने स्वेच्छा से भाग लेकर अपनी एकजुटता और जागरूकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने “नारी सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकार” के समर्थन में स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर रैली निकाली। इस अवसर पर “नारी सम्मान की लड़ाई—अब आर-पार की लड़ाई” का संदेश भी दिया गया।

इस पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में नारी सशक्तिकरण, समान अधिकार एवं समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर विशेष जोर दिया।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि वर्ष 1996 से लेकर अब तक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को लेकर लगातार टालमटोल की गई और अब विरोध किया जा रहा है, जो महिलाओं के साथ अन्याय है।

प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर ने कहा कि यह पदयात्रा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के लोकसभा में पारित न हो पाने के विरोध में निकाली गई है, जिससे देशभर की महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करें।

पदयात्रा में निर्मल तंवर (जिला महामंत्री), धर्मेंद्र भाटी, वीरेंद्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, अरुण प्रधान, जिला मंत्री रजनी तोमर, मुकेश भाटी, वंदना वानखंडे, गायत्री तिवारी, गीता सागर, युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, युवा मोर्चा महामंत्री शक्ति रावल, जिला मंत्री बालेश्वर नागर, एड. सुशील भाटी, विजय रावल, संदीप शर्मा, ओमकार भाटी, प्रीति तेवतिया, अन्नू सिंह, रीना सिंह, प्रीति अग्रवाल, आरती शर्मा, सुजाता सिंह, वसुंधरा झा, पारुल सक्सेना, प्रीति दीक्षित, बरखा शर्मा, सावित्री चौधरी, रेनू सिंह, पूनम गौतम, निधि, मोनिका, शैफाली सक्सेना, सीमा गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।