श्रम विभाग के नोटिसों का जवाब न देने पर 25 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (22/04/2026): गौतमबुद्ध नगर जिले में श्रमिकों (Workers) के अधिकारों की रक्षा और औद्योगिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से श्रम विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के तहत 25 संविदाकारों (Contractors) के लाइसेंस निरस्त (License Revoked) कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत संविदाकारों द्वारा श्रम कानूनों के अनुपालन में अनियमितताएं पाई गई थीं। इस पर विभाग ने संबंधित संविदाकारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे, लेकिन कई संविदाकारों ने निर्धारित समय में कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया।

ऐसे में विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए 25 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। साथ ही इन संविदाकारों की सूची कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESI) और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (PF) को भी भेज दी गई है, ताकि वे अपने-अपने नियमों के तहत जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर सकें।

अपर श्रमायुक्त ने कहा कि जिले में श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। श्रमिकों के हितों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले संविदाकारों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने औद्योगिक इकाइयों से भी अपील की कि वे श्रम कानूनों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें, ताकि कार्यस्थलों पर शांति और पारदर्शिता बनी रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।