श्रमिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कॉल सेंटर स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (21/04/2026): अपर श्रमायुक्त गौतमबुद्ध नगर राकेश द्विवेदी ने जानकारी दी कि जनपद के श्रमिकों की शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए कार्यालय अपर श्रमायुक्त, जी-25ए, सेक्टर-03, नोएडा में कॉल सेंटर स्थापित किया है।

आगे अपर श्रमायुक्त गौतमबुद्ध नगर ने बताया कि श्रमिक अपनी शिकायतें श्रमिक हेल्पलाइन नंबर 01204126892 अथवा ईमेल complaint.dlcnoida@gmail.com के माध्यम से आसानी से दर्ज करा सकते हैं, ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

यह व्यवस्था श्रमिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान को अधिक सरल बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।