हीटवेव अलर्ट: जिला प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी, किन बातों का रखें ध्यान

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (21/04/2026): भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों/माह में हीटवेव (Heatwave) की संभावना व्यक्त की गई है। इसी के दृष्टिगत जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी द्वारा हीटवेव से सुरक्षा के लिए क्या करें एवं क्या न करें के संबंध में विस्तृत एडवाइजरी (Advisory) जारी की गई है, ताकि आमजन इन उपायों को अपनाकर स्वयं को सुरक्षित रख सकें।

क्या करें:-

* हीटवेव से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय छाता, टोपी, गमछा तथा पानी अवश्य साथ रखें।

* बाहर निकलते समय हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़ों का ही प्रयोग करें। यदि कार्य बाहर का हो तो समय-समय पर गीले कपड़े से चेहरा, सिर और गर्दन को ठंडा करते रहें।

* ताजा एवं हल्का भोजन करें तथा मौसमी फलों और सब्जियों जैसे खीरा, ककड़ी, तरबूज आदि का अधिक सेवन करें।

* पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें, जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ, आम का पन्ना, गन्ने का रस तथा नमक-चीनी घोल आदि।

* हीटवेव के दौरान यदि घबराहट, चक्कर आना, सिर दर्द, शरीर में भारीपन, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन, पसीना न आना या बेहोशी जैसी स्थिति हो तो तुरंत छांव में आराम करें। कपड़े ढीले करें, पंखा/कूलर का उपयोग करें। जरूरत पड़ने पर ठंडा पानी पिलाएं और 108 एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करें।

क्या न करें:-

* दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

* गहरे रंग या सिंथेटिक कपड़ों के उपयोग से बचें, केवल सूती कपड़े पहनें।

* भारी, तैलीय, मसालेदार तथा उच्च प्रोटीन युक्त भोजन से परहेज करें।

* चाय, कॉफी का अधिक सेवन और शराब के सेवन से बचें, क्योंकि ये शरीर को निर्जलित कर सकते हैं।

* घबराहट या अस्वस्थता की स्थिति में अनावश्यक यात्रा या स्थान परिवर्तन न करें। बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाओं का सेवन न करें। बच्चों और पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें।

अधिकारियों ने यह भी अपील की है कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें, ताकि समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।