श्रमिकों के स्वास्थ्य पर डीएम की समीक्षा बैठक, चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने पर जोर
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (21/04/2026): जनपद के श्रमिकों (Workers) के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा उनकी दैनिक समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। इसी क्रम में आज मंगलवार को श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में डीएम मेधा रूपम ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानीक्ष (Economic Capital)के रूप में जाना जाता है, जहां बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं और लाखों श्रमिक कार्यरत हैं। ऐसे में श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण की जिम्मेदारी सभी संबंधित विभागों की है।
डीएम ने निर्देश दिए कि श्रमिकों के कार्यस्थल, आवासीय क्षेत्रों एवं निर्माण स्थलों पर नियमित रूप से विशेष स्वास्थ्य शिविर (Health Camp) आयोजित करने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जाए और उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनकी सुविधा के अनुसार सुलभ, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आयोजित होने वाले आउटडोर हेल्थ कैंपों में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था, जांच सुविधाएं तथा टेलीमेडिसिन सेवाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही फर्स्ट एड, ब्लड डोनेशन और डिजास्टर मैनेजमेंट से जुड़े कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया जाए। हेल्थ वेलनेस सेंटरों के माध्यम से प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर श्रमिकों को जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए एनजीओ के सहयोग से सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राधिकरणों के साथ समन्वय स्थापित कर इस व्यवस्था को शीघ्र धरातल पर लागू किया जाए, जिससे श्रमिकों को पौष्टिक एवं सस्ता भोजन उपलब्ध हो सके।
बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा श्रीलक्ष्मी वी.एस., अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय राणा, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, एसीएमओ रविंद्र सिरोहा, चंदन सोनी, मंजीत सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी आर.पी. सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।