तेज धूप में सड़क पर क्यों उतरे सीएम योगी आदित्यनाथ, क्या है मामला?

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (21/04/2026): नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक (Nari Shakti Vandan Amendment Bill) को लोकसभा में विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने देने के विरोध में आज मंगलवार को राजधानी लखनऊ जनाक्रोश दिखा, जब तेज धूप में महिला अधिकार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) स्वयं सड़क पर उतरे। उनके नेतृत्व में हजारों महिलाओं का हुजूम मुख्यमंत्री आवास से सिविल हॉस्पिटल होते हुए विधान भवन तक उमड़ पड़ा। इस जनाक्रोश पदयात्रा में सीएम योगी के साथ पूरा मंत्रिमंडल भी शामिल हुआ।

विधान भवन के सामने महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को विधानसभाओं एवं लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके सहित इंडी गठबंधन के दलों द्वारा इसे बाधित करने का प्रयास उनके रवैये को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इन दलों को अपनी छवि सुधारने का अवसर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसका दुरुपयोग करते हुए महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस अन्याय के विरोध में देशभर में महिलाएं लोकतांत्रिक तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त कर रही हैं। लखनऊ में भी प्रचंड गर्मी के बावजूद हजारों महिलाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को व्यापक समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर नागरिक महिलाओं की इस न्यायोचित मांग के साथ खड़ा है।

सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले वर्षों में व्यापक परिवर्तन देखा है, जहां महिला, गरीब, युवा और किसान को केंद्र में रखकर नीतियां बनाई गई हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं केवल लाभ देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज को आत्मनिर्भर बनाने का आधार बन रही हैं।

आगे उन्होंने ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था 2029 तक लागू करने का लक्ष्य है, और इसके लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद विपक्ष का व्यवहार नारी गरिमा के विपरीत रहा है, जिसके कारण महिलाएं आज इसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना और आवास योजनाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आगे उन्होंने कहा कि सरकार उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

तेज धूप के बावजूद पदयात्रा में महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ उन्होंने विपक्ष के खिलाफ विरोध जताया। ‘महिला अधिकारों पर वार नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’ और ‘नारी सम्मान में एनडीए मैदान में’ जैसे नारे पूरे मार्ग में गूंजते रहे। यह पदयात्रा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर एक मजबूत संदेश के रूप में सामने आई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री और अन्य नेताओं शामिल हुए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।