सुपरटेक अप कंट्री सोसायटी में खूनी झड़प, लाठी-डंडों से हमला; CCTV वीडियो वायरल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (21/04/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र स्थित यमुना विकास प्राधिकरण की सेक्टर-17 की सुपरटेक अप कंट्री सोसायटी में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक टकराव में बदल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, यह विवाद मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था। सोसायटी में रहने वाले कुछ छात्रों और परिसर में संचालित एक केमिस्ट शॉप से जुड़े लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। स्थिति बिगड़ने पर सोसायटी के मेंटेनेंस स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की।

बताया गया कि अगले दिन दोनों पक्षों के बीच समझौता भी करा दिया गया था, लेकिन तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि समझौते के बाद जब दोनों पक्ष वहां से लौट रहे थे, तभी दोबारा बहस छिड़ गई, जिसने कुछ ही देर में उग्र रूप ले लिया। इसके बाद दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए और डंडों से हमला शुरू कर दिया।

इस दौरान कई लोग चोटिल हुए। पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों की पहचान की और एक पक्ष के चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

इस घटना ने सोसायटी में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। निवासियों का कहना है कि परिसर में अव्यवस्थित तरीके से चल रहे पीजी आवासों में रहने वाले कुछ लोग अक्सर विवाद का कारण बनते हैं, जिससे माहौल असुरक्षित महसूस होता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शेष आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।