National News (21/04/2026): राजस्थान के कोटा जिले में एक नाबालिग बच्ची (Minor Girl)की सतर्कता और साहस से तय बाल विवाह (Child Marriage) को समय रहते रोक दिया गया। बच्ची ने अपनी शादी रुकवाने के लिए हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद मांगी, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित संरक्षण में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची ने हेल्पलाइन पर कॉल कर बताया कि उसके माता-पिता उसकी शादी झालावाड़ निवासी एक युवक से कराने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि वह इसके लिए तैयार नहीं है। बच्ची ने यह भी जानकारी दी कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जा रही है। फोन पर उसने मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उसका बाल विवाह रुकवाया जाए।
सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल अधिकारिता विभाग और सृष्टि सेवा समिति की टीम सक्रिय हो गई। इसी दौरान बच्ची ने दोबारा कॉल कर बताया कि वह घर से निकलकर डीसीएम रोड पर खड़ी है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया।
कार्रवाई के तहत काउंसलर महिमा पांचाल, सुपरवाइजर बंटी सुमन, केस वर्कर आकाश कुमार और जिला समन्वयक भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्ची से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद मामले में उद्योग नगर थाने में केस दर्ज कराया गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।