नोएडा पीजीआई परिसर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (21/04/2026): नोएडा के सेक्टर-30 स्थित पीजीआई परिसर (PGI Campus) में मंगलवार को एक युवक द्वारा आत्महत्या (Suicide) किए जाने की घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई। मृतक युवक लैब टेक्निशियन प्रशिक्षु बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना थाना सेक्टर-20 को पीआरवी के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान अवधेश कुमार (उम्र करीब 19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के ग्राम भिनगा का निवासी था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह पीजीआई परिसर में लैब टेक्निशियन प्रशिक्षु के रूप में कार्यरत था।

घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखी गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।