ड्यूटी के दौरान एसआई की अचानक मौत, ग्रेटर नोएडा पुलिस महकमे में शोक की लहर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (21/04/2026): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक की सोमवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है और साथी कर्मियों में गहरा दुख देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अनुपम कनौजिया सुबह अपनी नियमित ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान करीब 11 बजे उन्हें अचानक चक्कर आया और वे वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें झाझर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि अनुपम कनौजिया एक कर्मठ और जिम्मेदार अधिकारी थे, जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे थे। उनकी अचानक हुई मृत्यु से पूरे थाने में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि अनुपम कनौजिया वर्ष 2019 बैच के उपनिरीक्षक थे और मूल रूप से कानपुर जनपद के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र अभी बहुत कम है। परिवार पर इस घटना से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस घटना ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों की ओर ध्यान आकर्षित किया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।