प्रयागराज रिंग रोड फेज-2 का बड़ा अपडेट: नैनी में बन रहा 3100 मीटर लंबा छह-लेन पुल 90% तैयार

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (20/04/2026): प्रयागराज में रिंग रोड परियोजना (फेज-2) के तहत नैनी क्षेत्र में बन रहे छह-लेन पुल का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अप्रैल 2026 तक इस 3100 मीटर लंबे पुल के पिलर निर्माण का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह पुल नैनी के निबी कला, छतनाग और सरस्वती हाई-टेक सिटी के बीच बनाया जा रहा है, जो शहर के लिए एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना मानी जा रही है।

परियोजना के तहत पुल के कुल 80 पिलर बनाए जा रहे हैं, जिनका निर्माण कार्य मई 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद जून 2026 से सुपरस्टक्चर का काम शुरू किया जाएगा, जिसमें सेगमेंट लगाने की प्रक्रिया शामिल होगी।

इसके साथ ही जुलाई 2026 से 2100 मीटर लंबे केबल-स्टे हिस्से पर काम शुरू होगा। इस हिस्से में 150 मीटर की दूरी पर कुल 14 केबल लगाए जाएंगे, जो पुल की मजबूती और संरचना के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

निर्माण एजेंसियों के अनुसार, पूरे पुल का काम एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे यह परियोजना 2027 की शुरुआत से मध्य तक पूरी हो सकेगी।

यह पुल तैयार होने के बाद शहर के अंदर भारी वाहनों का दबाव कम करेगा और ट्रैफिक को रिंग रोड के जरिए डायवर्ट किया जा सकेगा। खासकर बड़े आयोजनों और पीक समय में शहर के भीतर जाम की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही यह पुल ट्रांस-गंगा और ट्रांस-यमुना क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।