“रश्मि कुमारी की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में जगी नई उम्मीद”: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (20/04/2026): रबूपुरा की प्रतिभाशाली बेटी रश्मि कुमारी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अनुशासन का प्रेरणादायक उदाहरण है।
रश्मि कुमारी के अपने गृह कस्बा रबूपुरा आगमन पर क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और भविष्य को लेकर उम्मीद जगी है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर जेवर के विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने रश्मि कुमारी एवं उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा, “रश्मि जैसी बेटियां समाज की असली शक्ति हैं, जो न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं।” उन्होंने रश्मि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। रश्मि कुमारी की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने रश्मि कुमारी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।