महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी को ये क्या कह दिया?
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (20 अप्रैल 2026): लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के गिरने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने केंद्र की भाजपा सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर महिला आरक्षण को ‘परिसीमन’ (Delimitation) के साथ जोड़ दिया, ताकि इस अहम मुद्दे को पेचीदा बनाया जा सके। संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में थरूर ने कहा कि यह केवल एक विधायी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के भविष्य, एकता और लोकतंत्र से जुड़ा बुनियादी सवाल है, जिस पर गहन और व्यापक चर्चा होनी चाहिए, न कि जल्दबाजी में निर्णय।
थरूर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि वह बिना किसी शर्त के 33 प्रतिशत आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने परिसीमन को इस प्रक्रिया से जोड़ने पर आपत्ति जताई थी और यही मुख्य विवाद का कारण बना। थरूर ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर मानसून सत्र में बिना किसी शर्त के नया बिल लाया जाता है, तो कांग्रेस उसे पास कराने में पूरा सहयोग देगी।
वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Kumari Selja ने भी केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस संवेदनशील मुद्दे पर देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है और इसे चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। शैलजा ने सवाल उठाया कि जब 2023 में महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पारित हो चुका था, तो उसके बाद अब तक सरकार ने क्या कदम उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि सत्र की अधिसूचना एक रात पहले जारी करना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है।
कुमारी शैलजा ने विपक्ष को दोषी ठहराए जाने को भी खारिज किया और कहा कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल पहले ही इस बिल का समर्थन कर चुके हैं। उनके मुताबिक, मौजूदा विवाद की जड़ सरकार द्वारा जोड़ी गई नई शर्तें परिसीमन और जनगणना हैं, जिनकी वजह से यह मुद्दा उलझा और अंततः विधेयक पारित नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के नाम पर राजनीति की जा रही है, जो देश के हित में नहीं है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।