नोएडा सेक्टर 82 में श्रद्धापूर्वक मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (20/04/2026): भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को याद करते हुए उनका जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के सचिव एवं मिथिलांचल समाज के चर्चित समाजसेवी पंकज झा ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है, जिसे अक्षय तृतीया भी कहा जाता है।

शिव शक्ति अपार्टमेंट, सेक्टर 71 के RWA महासचिव संजय शुक्ला ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि हिंदू संस्कृति में वीरता, धर्म और ज्ञान की आराधना का प्रतीक भी है।

इस पवित्र कार्यक्रम में हंषमणि शुक्ला, बिपिन झा, राघव चौधरी, सर्वेश तिवारी, प्रकाश जोशी, अमरेश झा, रुपेश झा, मुरारी झा, मनीष पांडे, राजकुमार जी, दीपक तिवारी, आर. के. शर्मा, प्रवीण शुक्ला, रामबाबू झा, राहुल कुमार, संतोष यादव, मुकेश मिश्रा, बलराम कर्ण, अंशु झा आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।