नोएडा हिंसा में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा, उद्योग जगत में चिंता
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (17 अप्रैल 2026): नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Laxmi Singh) ने बताया कि हिंसा को भड़काने में पाकिस्तान से संचालित दो सोशल मीडिया एक्स हैंडल (X Handles) सक्रिय थे, जो लगातार फर्जी ट्वीट (Fake Tweets) कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, इन सोशल मीडिया गतिविधियों के साक्ष्य भी जुटाए गए हैं और पूरे मामले की गहन जांच (Investigation) जारी है।
पुलिस के इस खुलासे के बाद नोएडा के उद्योग जगत (Industrial Sector) में चिंता का माहौल है और विभिन्न औद्योगिक संगठनों (Industrial Associations) ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा (Sanjeev Sharma) ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अधिक सतर्कता (Alertness) जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि पहले ही सतर्कता बरती जाती तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती, हालांकि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई सराहनीय है और भविष्य में सभी पक्षों को जागरूक रहने की आवश्यकता है।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (Indian Industries Association – IIA) के उपाध्यक्ष राजीव बंसल (Rajeev Bansal) ने कहा कि स्थानीय श्रमिक इस प्रकार की हिंसक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच (High-Level Probe) की मांग करते हुए कहा कि यदि कोई बड़ी साजिश सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (Noida Entrepreneurs Association) के अध्यक्ष विपिन मल्हन (Vipin Malhan) ने इस खुलासे को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि यदि औद्योगिक क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने के लिए पाकिस्तान की भूमिका सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए और अन्य जिलों को भी अलर्ट किया जाना चाहिए।
लघु उद्योग भारती (Laghu Udyog Bharti) गौतम बुद्ध नगर के महासचिव संजय बत्रा (Sanjay Batra) ने कहा कि पाकिस्तानी एंगल की पुष्टि पुलिस और प्रशासन को करनी है, लेकिन यह घटना सुनियोजित (Planned) प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि उद्योग और श्रमिक परिवार की तरह हैं और सरकार से भयमुक्त वातावरण (Safe Industrial Environment) उपलब्ध कराने की मांग की।
एसोसिएशन ऑफ ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रीज (Association of Greater Noida Industries) के उपाध्यक्ष आदित्य घिल्डियाल (Aditya Ghildiyal) ने कहा कि इस मामले में ट्रेड यूनियन नेताओं की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार के तथ्य सामने आ रहे हैं तो प्रशासन को और सक्रिय होकर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना होगा।
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर (Industrial Business Association – IBA) के अध्यक्ष अमित उपाध्याय (Amit Upadhyay) ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि बाहरी तत्वों की संलिप्तता साबित होती है तो यह औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय श्रमिकों की कार्य संस्कृति शांतिपूर्ण रही है और हिंसा की घटनाएं बाहरी असामाजिक तत्वों की ओर संकेत करती हैं।
IBA ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच (Fair Investigation), सख्त कार्रवाई (Strict Action) और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही उद्योगपतियों और श्रमिकों से शांति और संवाद बनाए रखने की अपील भी की गई है।
गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी है, इसीलिए यहां के छोटे उद्यमी इस समय काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। अब उनकी नजरें गौतमबुद्ध नगर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए बड़े पाकिस्तान लिंक के खुलासे पर टिकी हुई हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।