MSME उद्योगों पर बढ़ते दबाव को लेकर IBA ने IIDC को सौंपा ज्ञापन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (16/04/2026): एमएसएमई उद्योगों (MSME Industries) पर बढ़ते आर्थिक दबाव एवं हालिया वेतन वृद्धि के प्रभाव के संबंध में आज इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC), लखनऊ को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर उपस्थित रही एवं उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया कि उद्यमियों द्वारा उठाई गई सभी मांगों एवं समस्याओं पर शासन स्तर पर सकारात्मक एवं प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा तथा शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा।

IBA महासचिव सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि उद्यमियों ने अपने ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट रूप से बताया कि वर्तमान समय में एमएसएमई सेक्टर कच्चे माल की बढ़ती कीमतों, ऊर्जा लागत में वृद्धि, वेतन वृद्धि के अतिरिक्त दबाव, नियामकीय जटिलताओं एवं बाजार की अनिश्चितताओं के कारण गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में उद्योगों को राहत प्रदान करने हेतु तत्काल नीति समर्थन एवं संतुलित निर्णय अत्यंत आवश्यक हैं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव (औद्योगिक विकास, MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन) आलोक कुमार, गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी नवीन कुमार सिंह, आयुक्त उद्योग गौतमबुद्ध नगर पंकज निरंजन एवं उप श्रमायुक्त गौतमबुद्ध नगर राकेश द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

साथ ही इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के महासचिव सुनील दत्त शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट नरेश चौहान, सुधीर त्यागी, किशन शर्मा, डॉ. खुशबू सिंह एवं अन्य औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

IBA के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि शासन एवं प्रशासन द्वारा उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, जिससे उद्योगों की निरंतरता एवं रोजगार के अवसर सुरक्षित रह सकें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।