ट्रेलर रिलीज़ होते ही चर्चा में “आरा”- उत्तराखंड की वादियों से उठी रहस्य और भावनाओं की नई कहानी

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (16 अप्रैल 2026): देवभूमि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों से एक नई सिनेमाई यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। अंभोस फिल्म प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड (Ambhos Film Production Pvt Ltd) के बैनर तले रंगसारथी स्टूडियो (Rangsarthi Studio) के साथ बन रही आगामी फीचर फिल्म “आरा” (AARA Film) का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। ट्रेलर में उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता के साथ रहस्य (Mystery), भावनाओं (Emotion) और रोमांच (Thriller) से भरपूर कहानी की झलक देखने को मिल रही है।

बागेश्वर जिले के एक छोटे से गाँव से उभरकर सामने आई अभिनेत्री ललिता कोरंगा (Lalita Koranga) इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस (Screen Presence) और अभिनय ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। फिल्म का निर्माण रवी सिंह (Ravi Singh) द्वारा किया गया है, जबकि निर्देशन जय सिंह राघव (Jai Singh Raghav) ने संभाला है।

फिल्म में अमन ब्रह्म शर्मा, मनवीर चौधरी, दीपक यादव, रितु मेहरा, भावना पुंज, अक्षरा भार्गव, नरेंद्र शर्मा, देवांश शर्मा, लखविंदर सिंह और गौरव एरी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो कहानी को और अधिक प्रभावशाली बनाते हैं।

“आरा” की शूटिंग उत्तराखंड के खूबसूरत लोकेशनों — देहरादून, मालदेवता, डालनवाला, खलंगा और बड़कोट के गाँवों में की गई है। ट्रेलर में हर फ्रेम में उत्तराखंड की संस्कृति (Culture), प्रकृति (Nature) और रहस्य का अनोखा संगम देखने को मिलता है, जो फिल्म को खास बनाता है।

यह फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और स्थानीय प्रतिभाओं (Local Talent) को बड़े पर्दे पर पहचान दिलाने का एक प्रयास भी है। अंभोस फिल्म प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड लगातार नए कलाकारों को मंच देने और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए काम कर रहा है। इसी कड़ी में उनका एक और प्रोजेक्ट “डेथमेन – माउंटेन ट्रेल” (Deathman – Mountain Trail) भी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर रिलीज़ होने वाला है।

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर निर्माता रवी सिंह ने कहा कि “आरा” को लेकर दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक है और उन्हें विश्वास है कि यह फिल्म उत्तराखंड की खूबसूरती और यहां की प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।