नासिक की एक कंपनी में धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, 9 FIR दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (16/04/2026): महाराष्ट्र के नासिक में एक निजी कंपनी के भीतर कथित तौर पर चल रहे धर्मांतरण रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच के अनुसार, यह गतिविधि साल 2022 से 2026 के बीच संचालित हो रही थी। अब तक इस मामले में 9 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें 8 युवतियां और 1 युवक पीड़ित के रूप में सामने आए हैं।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी निदा खान अभी फरार बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जांच में एक अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को मलेशिया में बैठे एक कथित उपदेशक से निर्देश मिल रहे थे। इस कड़ी में विदेशी फंडिंग और संदिग्ध बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।

पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि उन्हें मानसिक और यौन रूप से प्रताड़ित किया गया। साथ ही उनके धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही गईं और उन्हें वेशभूषा बदलने तथा विशेष प्रकार का भोजन करने के लिए मजबूर किया गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त ऑपरेशन चलाया। इसमें एक महिला पुलिसकर्मी को ‘डेकोय कस्टमर’ बनाकर और कुछ अन्य कर्मियों को हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में कंपनी के अंदर भेजा गया, ताकि सबूत इकट्ठा किए जा सकें।

जांच में एक व्हाट्सऐप ग्रुप भी सामने आया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, इस ग्रुप में कथित तौर पर यह चर्चा होती थी कि किन लोगों को निशाना बनाना है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रहा है। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की संख्या बढ़कर लगभग 12 तक पहुंच चुकी है और आगे इसमें और इजाफा होने की संभावना है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी रखे हुए है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।