समसारा विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, तान्वी सिंह ने 97% के साथ किया टॉप

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News ( 16 अप्रैल 2026): सीबीएसई द्वारा सत्र 2025-26 के कक्षा दसवीं के परिणाम घोषित होते ही समसारा विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम रोशन किया। कक्षा दसवीं में तान्वी सिंह ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, अनन्या पीलवान और गार्गी श्रीवास्तव ने 95.4 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर शिवांश रावत रहे, जिन्होंने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।

विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें सतीश पाल ने 91.8 प्रतिशत, अलंकृत प्रियम ने 91.2 प्रतिशत, तनिष्का सैनी ने 90.8 प्रतिशत, आशी चौहान ने 90.6 प्रतिशत, हरलीन कौर ने 90.2 प्रतिशत और निकिता भाटिया ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विषयवार उपलब्धियों में भी विद्यार्थियों ने विशेष पहचान बनाई, जहां आशी चौहान ने सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक हासिल किए। वहीं, अनन्या पीलवान और तान्वी सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति बत्रा ने इस शानदार परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। समसारा विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।