CBSE 10th Board Exam में डीपीएस, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, अर्जुन धर बने स्कूल टॉपर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (16/04/2026): सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में Delhi Public School, Greater Noida के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। अर्जुन धर ने 99.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया।
विद्यालय के 118 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं, 186 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और 369 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर डिस्टिंक्शन हासिल की। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में लक्ष्य त्यागी (99.4%), आराध्या शेखर, अभिजय यादव और सान्वी निगम (प्रत्येक 99.2%) शामिल रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा रॉय ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के समर्पण, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।