श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मुख्य सचिव डॉ एम. के. शनमुगा सुंदरम ने आर्या फैशन्स के कर्मचारियों से किया संवाद
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (15/04/2026): मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में आर्या फैशन्स में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, डॉ. एम.के. शनमुगा सुंदरम ने कंपनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और कामकाज व ट्रेनिंग से जुड़ी जानकारी ली।
डॉ. सुंदरम वर्तमान में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि से संबंधित संवेदनशील मुद्दों पर गठित उच्च स्तरीय समिति (High Power Committee) के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनका यह दौरा औद्योगिक वातावरण, श्रमिक हितों एवं कार्यस्थल की व्यवस्थाओं को समझने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान डॉ. एम.के. शनमुगा सुंदरम ने आर्या फैशन्स के कर्मचारियों एवं महिला कर्मचारियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याओं, अनुभवों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कंपनी में संचालित स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली और कर्मचारियों के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कर्मचारियों ने भी उनसे खुलकर संवाद किया, जिससे पूरे कार्यक्रम में सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
आर्या फैशन्स की संस्थापक डॉ. खुशबू सिंह एवं समस्त कर्मचारियों ने उनके आगमन एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके सुझावों एवं प्रोत्साहन से संस्था को नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त हुई है।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।