ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती, अधिकारियों ने किया बीटा-1 का निरीक्षण
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (15/04/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, सहायक प्रबंधक गौरव भघेल तथा सेनेटरी इंस्पेक्टर सजीव बिधूड़ी ने सेक्टर बीटा-1 एवं रामपुर मार्केट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान RWA महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि सेक्टर बीटा-1 में सफाई व्यवस्था में और सुधार की आवश्यकता है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सेक्टर एवं शहर की सफाई व्यवस्था में निरंतर सुधार किया जाएगा। अधिकारियों ने सेक्टर बीटा-1 और रामपुर मार्केट का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम ने आश्वासन दिया कि सेक्टर बीटा-1 की सफाई व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
वहीं रामपुर मार्केट में दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे इधर-उधर कूड़ा-कचरा न फैलाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है, जिसके लिए आम जनता और व्यापारियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।