ग्राउंड जीरो पर उतरी डीएम मेधा रूपम: श्रमिकों से सीधा संवाद

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (15/04/2026): जनपद में औद्योगिक शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मेधा रूपम स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। इसी क्रम में आज बुधवार को डीएम ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित ग्लोबल ऑटो टेक लिमिटेड कंपनी पहुंचकर श्रमिकों से संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें उत्तर प्रदेश शासन द्वारा की गई वेतन वृद्धि तथा श्रमिक हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान कंपनी प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने उनसे भी संवाद करते हुए शासन की गाइडलाइंस का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने महिला श्रमिकों से भी वार्ता की और उन्हें आश्वस्त किया कि उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। सभी श्रमिकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गई वेतन वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।‌


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।