बाबा साहेब लोकतंत्र की मजबूत नींव, उनके मार्गदर्शन में काम कर रही दिल्ली सरकार

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (14 अप्रैल 2026): बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. B.R. Ambedkar) की जयंती के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) अंबेडकर मेमोरियल सेंटर (Ambedkar Memorial Centre) पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब भारत के लोकतंत्र (Democracy) के वह मजबूत स्तंभ हैं, जिनकी दी हुई मजबूत बुनियाद पर आज 140 करोड़ की आबादी वाला देश सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को समानता (Equality), समता और समान अधिकार (Equal Rights) का जो संदेश दिया, वही आज लोकतांत्रिक भारत की ताकत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का योगदान युगों-युगों तक याद रखा जाएगा और भारत का प्रत्येक नागरिक उनके विचारों से प्रेरणा लेता रहेगा।

अंबेडकर मेमोरियल में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में उनकी परिनिर्वाण स्थली पर पहुंचकर बाबा साहेब के चरणों में प्रणाम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार ऐसी नीतियां (Policies) बना रही है, जिससे समाज के उस वर्ग तक भी विकास की योजनाएं पहुंचें जो अब तक पीछे रह गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन (Dignified Life) उपलब्ध कराना है और इसी दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को भारत का अमर सपूत बताते हुए कहा कि देश और दुनिया हमेशा उनके योगदान को याद रखेगी और उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।