Greater Noida News (13/04/2026): जनपद गौतमबुद्ध नगर में हाल के दिनों में सामने आए औद्योगिक असंतुलन और श्रमिक-प्रबंधन विवादों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। औद्योगिक माहौल को संतुलित रखने और सभी संबंधित पक्षों के बीच संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस समिति की अध्यक्षता औद्योगिक विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा की जाएगी। समिति में अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश (कानपुर) को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है।
समिति में केवल प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं, बल्कि श्रमिक संगठनों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है, ताकि सभी पक्षों की राय और समस्याओं को समझकर समाधान निकाला जा सके। इस समिति में श्रमिक संगठनों के पांच प्रतिनिधियों और उद्यमी संघों के तीन प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
सूत्रों के अनुसार यह उच्च स्तरीय समिति गौतमबुद्ध नगर पहुंच चुकी है और प्राथमिकता के आधार पर यहां उत्पन्न औद्योगिक विवाद से जुड़े मामलों की समीक्षा शुरू कर दी है। समिति संबंधित पक्षों से बातचीत कर स्थिति का आकलन करेगी और अपनी विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही राज्य सरकार को सौंपेगी।
प्रशासन का मानना है कि, इस पहल से औद्योगिक क्षेत्र में उत्पन्न तनाव को कम करने में मदद मिलेगी और श्रमिकों तथा उद्योग प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा। समिति की सिफारिशों के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक शांति और सौहार्द बनाए रखा जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।