National News (13 April 2016): भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले अब पंचतत्व में विलीन हो गईं। 12 अप्रैल को उनके निधन के बाद सोमवार को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा गया, जहां सुबह से ही फैंस, शुभचिंतकों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपनी प्रिय गायिका को आखिरी बार देखने और श्रद्धांजलि देने पहुंचा।
शाम करीब 4 बजे शिवजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी और परिवार ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई राजनीतिक हस्तियां भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से भी कई बड़े नाम अंतिम विदाई में शामिल हुए। अमीर खान, विकी कौशल, रणवीर सिंह, गायक शान और कई अन्य कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ऊषा मंगेशकर भी अपनी बहन को अंतिम विदाई देने पहुंचीं। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने भी भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि आशा भोसले का जाना एक पूरे युग का अंत है।
अंतिम संस्कार के दौरान भावनात्मक दृश्य भी देखने को मिले। उनकी पोती जेनाई भोसले दादी की विदाई पर फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्हें सांत्वना देने के लिए विकी कौशल और रणवीर सिंह जैसे कलाकार आगे आए। वहीं भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज, जो जनाई के मुंह बोले भाई माने जाते हैं, ने भी उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाया। इस दौरान कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं।
इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा जब मुंबई की सड़कों से होकर गुजरी तो फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा। उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे समेत कई नेताओं और आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। देशभर में उनके निधन से शोक की लहर है। अपने अनगिनत सदाबहार गीतों के जरिए आशा भोसले हमेशा अपने प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेंगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।