BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप!, चुनाव में बांटे जा रहे हैं पैसे?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (27 जनवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वर्मा ने दावा किया है कि AAP के कार्यकर्ता स्लम इलाकों में जाकर कैलेंडर में 500-500 रुपये के नोट रखकर मतदाताओं को रिश्वत देने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रवेश वर्मा ने कहा, “यह अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का शर्मनाक कृत्य है। राजनीति को इतना निचले स्तर पर लाकर, AAP ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा भी है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मैंने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और पुलिस से की है। मुझे उम्मीद है कि दोषियों पर जल्द कार्रवाई होगी।”

दिल्ली विधानसभा चुनावों में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प और तनावपूर्ण हो गया है। AAP जहां अपनी सरकार के कामकाज को आधार बनाकर सत्ता में वापसी का दावा कर रही है, वहीं बीजेपी ‘केजरीवाल सरकार की विफलताओं’ को मुद्दा बनाकर जनता को साधने की कोशिश कर रही है।

इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच चुनावों का परिणाम क्या होगा, यह तो 8 फरवरी को मतगणना के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इस तरह की घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि दिल्ली का यह चुनाव सिर्फ विकास नहीं, बल्कि सियासी चालों का भी अखाड़ा बन गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।