ग्रेटर नोएडा के सेक्टर Xu-02 में आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न, वीरेंद्र सिंह बने अध्यक्ष
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (12/04/2026): सेक्टर Xu-02 में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा के संरक्षक रणजीत प्रधान और धर्मवीर मावी की देखरेख में आयोजित कराई गई। चुनाव के पर्यवेक्षक दीपक कुमार भाटी के अनुसार कुल 495 मतदाताओं में से 410 लोगों ने मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में वीरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार विधूड़ी को कड़े मुकाबले में 4 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। वहीं महासचिव पद पर मनोज कुमार ने नरेंद्र कुमार शर्मा को 69 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में आशीष कुमार शर्मा ने आमोद कुमार पाल को 10 मतों के अंतर से हराया।
चुनाव के दौरान सेक्टर के निवासियों में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों को समर्थकों ने बधाई दी।

इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर (एडवोकेट), महासचिव ऋषिपाल भाटी, राजेश चौधरी, डॉक्टर अजय भाटी, अरविंद कपासिया, राकेश गौड़, कुंवर पाल नागर, इंद्रजीत, सुधीर गौतम और जसविंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया के पर्यवेक्षक दीपक कुमार भाटी (एडवोकेट) ने बताया कि मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। नई आरडब्ल्यूए टीम से सेक्टर के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर निवासियों को काफी उम्मीदें हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।