जेवर लिंक समेत कई परियोजनाओं पर योगी का फोकस, भूमि अधिग्रहण में तेजी के निर्देश
टेन न्यूज नेटवर्क
Uttar Pradesh News (28/08/2026): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रक्रियाओं में तेजी लाने और परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि अधिग्रहण, टेंडर और विभागों के बीच समन्वय से जुड़े मामलों का जल्द समाधान किया जाए।
बैठक में एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को केवल परिवहन सुविधा तक सीमित न रखते हुए उन्हें उद्योग, निवेश और रोजगार के नए केंद्र के तौर पर विकसित करने पर जोर दिया गया। फर्रुखाबाद लिंक, झांसी लिंक और जेवर लिंक समेत अन्य परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई तेज करने को कहा गया। वहीं, नोएडा के मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में भी प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बिजली व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिक लाइन लॉस वाले इलाकों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली चोरी रोकने, सही बिलिंग और राजस्व वसूली की व्यवस्था मजबूत करने के साथ लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने को कहा। इसके अलावा 30 सितंबर तक सभी डिजिटल पुस्तकालयों को तैयार कर ग्रामीण युवाओं के लिए पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल शिक्षा का माध्यम बनाने के निर्देश दिए।
‘जीरो पावर्टी’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। पात्र लोगों को आवास, राशन और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ परिवार के कम से कम एक सदस्य को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने की बात कही। श्रमिकों के लेबर अड्डों पर पानी, शौचालय, साफ-सफाई, इलाज और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।
राजस्व और निर्माण कार्यों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। विरासत और पैमाइश के मामलों का पारदर्शी तरीके से समय पर निपटारा करने तथा प्रयागराज में निरस्त विरासत आवेदनों की जांच कराने को कहा गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर फायर सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन, लखनऊ में सीवर और मैनहोल से गुजर रहे विद्युत व OFC केबलों को मानकों के अनुसार स्थानांतरित करने और गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम व मेरठ स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय जैसी निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।