Gautam Buddha Nagar News (12/04/2026): तेज़ी से हो रहे शहरीकरण, ऊँची इमारतों और पर्यावरणीय असंतुलन के बीच, पक्षियों विशेषकर गौरैया के संरक्षण के लिए एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई। “सुरक्षित बसेरा: गौरैया वापसी अभियान” ईएमसीटी (एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) के अंतर्गत टेक्ज़ोन -4 , एक मूर्ति ग्रीनार्च सोसाइटी के ग्रीनबेल्ट में पक्षियों के लिए घोंसले बनाने एवं लगाने की मुहिम प्रारंभ की गई।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापक एक अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने बताया कि यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाने वाला एक जन-जागरूकता अभियान है। पेड़ों के कटने और प्राकृतिक आवास के खत्म होने से गौरैया जैसे पक्षियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। ऐसे में यह प्रयास उन्हें पुनः सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों की सक्रिय सहभागिता इस अभियान की विशेष आकर्षण रही, जिन्होंने न केवल घोंसले बनाने और लगाने में सहयोग किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेड़ों पर घोंसले लगाना केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता और एक मौन क्षमा याचना भी है उन बेजुबान साथियों के लिए, जिनका घर हमने अनजाने में उनसे छीन लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में पक्षियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना, जैव विविधता को बढ़ावा देना तथा समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

आगामी समय में इस अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाने की योजना है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि इसे एक जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके।
“घोंसला उनका अधिकार है, संरक्षण हमारा कर्तव्य।”
इस अवसर पर रश्मि पाण्डेय, सरिता सिंह, रुचि जैन, प्रतिभा, अनिल मौर्य, नमित रंजन, सत्यम चौधरी, मीनाक्षी, चित्रित जैन, अरुण चौधरी, प्रदीप बंसल, अशोक सैनी, प्रतीक साध सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस पहल को और प्रेरणादायक बना दिया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।