केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Bihar News (12 April 2026): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य सभा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। ऐसे में बिहार में सीएम पद को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की राजनीति में एक अहम कदम उठाते हुए विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब राज्य में पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और नेतृत्व को स्पष्ट दिशा देने की तैयारी में है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज सिंह चौहान विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा कराएंगे। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस नियुक्ति से बिहार में भाजपा की रणनीति को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में पार्टी अपने नेतृत्व को लेकर स्पष्ट संदेश देने में सफल होगी।
गौरतलब है कि 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक इसी दिन नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा भी देने वाले है। ऐसे में इस बात को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि अगला मुख्यमंत्री NDA गठबंधन दल के किस पार्टी से होगा और वह चेहरा कौन होगा।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।