Aarya Fashions का सराहनीय प्रयास: जिला रोजगार अधिकारी ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (12/04/2026): आर्या फैशन्स द्वारा हापुड़ जिले के सललाई गांव में आयोजित “महिला प्रशिक्षण शिविर” में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आर. के. भारती, निदेशक MSME-DI, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय; और मनीषा अत्री, जिला रोजगार अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर; उपस्थित रहीं, वहीं कार्यक्रम की अगुवाई आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं IBA की उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह ने की। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना रहा, जिसके तहत हस्त निर्मित ज्वैलरी बनाने का प्रशिक्षण, व्यवहारिक प्रशिक्षण सत्र, विशेष मार्गदर्शन और प्रेरणादायी व्याख्यान आयोजित किए गए। शिविर में स्थानीय महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

नोएडा की जिला रोजगार अधिकारी मनीषा अत्री ने महिलाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह नोएडा में रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं का अभिवादन करते हुए कहा कि वे स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से कार्य कर रही हैं।

अपने संबोधन में मनीषा अत्री ने डॉ. खुशबू सिंह के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके माध्यम से कई महिलाओं को उनके घरों में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं को उनके सुरक्षित दायरे में रहकर काम करने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में रोजगार से जुड़ी गतिविधियाँ बढ़ी हैं।

उन्होंने अपने ग्रामीण पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए बताया कि वह बुलंदशहर के एक गांव से आती हैं और पिछले कई वर्षों से बाहर कार्य कर रही हैं। आगे उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल महिलाओं से वह अपने अनुभव के आधार पर जुड़ाव महसूस कर पा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान मनीषा अत्री ने महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों, विशेष रूप से ज्वेलरी निर्माण कार्य का भी उल्लेख किया और बताया कि इस प्रकार के कार्यों के माध्यम से महिलाएं रोजगार से जुड़ रही हैं और उत्पादन गतिविधियों में भाग ले रही हैं।

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से कहा कि जो महिलाएं इस प्रकार की गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं, वे अपने कार्य को आगे बढ़ाएं और जो अभी तक नहीं जुड़ी हैं, वे भी इससे जुड़ सकती हैं। गौरतलब है कि आर्या फैशन्स लगातार महिलाओं को रोजगार प्रदान कर रहा है और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करते हुए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बना रहा है।।

Aarya Fashions Giving Wings to the Dreams of Rural Women | Fashion Jewellery | Photo Highlights


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।