दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ा मौका- 13 अप्रैल से शुरू होगा कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (10 अप्रैल 2026): दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) यात्रियों को अपनी राय और सुझाव देने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। ट्रांसपोर्ट स्ट्रैटेजिक सेंटर (Transport Strategic Centre – TSC), लंदन द्वारा संचालित COMET बेंचमार्किंग ग्रुप के तहत 13वां ऑनलाइन कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे (Customer Satisfaction Survey) 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) से 10 मई 2026 (रविवार) तक आयोजित किया जाएगा।
इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य मेट्रो यात्रियों से दिल्ली मेट्रो की सेवाओं (Metro Services) से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं पर उनकी राय जानना और सेवा की गुणवत्ता (Service Quality) में सुधार के लिए सुझाव प्राप्त करना है। इच्छुक यात्री दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की आधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर जाकर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन सर्वे में भाग ले सकते हैं। यह सर्वे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।
यात्री इस सर्वे में मेट्रो संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे उपलब्धता (Availability), पहुंच सुविधा (Accessibility), उपयोग में आसानी (Ease of Use), यात्रा से पहले जानकारी (Information Prior of Travel), यात्रा के दौरान जानकारी (Information during Travel), विश्वसनीयता (Reliability), ग्राहक सेवा (Customer Care), आराम (Comfort), भीड़ (Crowding), सुरक्षा (Security) और कुल संतुष्टि (Overall Satisfaction) पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकेंगे।
बताया गया है कि COMET समूह से जुड़े विश्वभर के मेट्रो नेटवर्क इस सर्वे में भाग ले रहे हैं, ताकि यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर बेहतर सेवाओं के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं (Best Practices) को अपनाया जा सके। सर्वे के नतीजे भविष्य में मेट्रो सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और अपनी प्रतिक्रिया साझा करने की अपील की है, जिससे यात्रियों को और अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा अनुभव (Travel Experience) उपलब्ध कराया जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।