National News (10/04/2026): नई वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ बैंकिंग नियमों (Banking Regulations) को लेकर सख्ती बढ़ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के तहत 16 अप्रैल के बाद ऐसे खातों पर कार्रवाई की जा सकती है, जिनका KYC (Know Your Customer) अपडेट नहीं है या लंबे समय से निष्क्रिय हैं।
बैंकों ने स्पष्ट किया है कि KYC अपडेट न होने या खाते में लंबे समय तक कोई लेनदेन न होने की स्थिति में खाते को फ्रीज या ब्लॉक किया जा सकता है। ऐसे खातों में मौजूद राशि भी अस्थायी रूप से अटक सकती है और ग्राहक UPI, ATM या अन्य बैंकिंग सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
यह नियम देश के सभी प्रमुख बैंकों पर लागू है, जिनमें State Bank of India, Punjab National Bank, HDFC Bank और ICICI Bank शामिल हैं।
बैंकों के अनुसार ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे 16 अप्रैल से पहले अपने खाते का KYC अपडेट कर लें। इसके लिए ग्राहक अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर या संबंधित बैंक के मोबाइल ऐप के माध्यम से वीडियो KYC की सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।
KYC अपडेट के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसके अलावा जिन खातों में लंबे समय से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है, उनमें कम से कम एक छोटा लेनदेन करना भी जरूरी बताया गया है।
बैंकों का कहना है कि, यह कदम ऑनलाइन धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि ग्राहकों के खातों को अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।