श्रद्धांजलि: सादगी और संस्कारों के प्रतीक श्याम लाल सचदेवा पंचतत्व में विलीन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (08 March 2026): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के 94 वर्षीय पिता श्याम लाल सचदेवा का अंतिम संस्कार आज प्रातः दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उनका निधन मंगलवार को एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान हुआ था। अंतिम संस्कार उनके पांचों पुत्रों ने संयुक्त रूप से किया, जहां बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंतिम संस्कार में दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा एवं रविंद्र इंद्राज सहित अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसके अलावा महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समन्वयक दयानंद जी, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, पूर्वी दिल्ली विकास बोर्ड के अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लवली, वरिष्ठ नेता विजय गोयल, रमेश बिधूड़ी, विनय सहस्रबुद्धे सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही दिल्ली भाजपा के विधायक, निगम पार्षद, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

दिल्ली पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापारिक संगठनों और पत्रकारों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, श्री श्याम लाल सचदेवा ने जीवनभर कठिन परिस्थितियों में सादगी और परिश्रम से अपने परिवार का पालन-पोषण किया और अपने संस्कारों से परिजनों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उन्हीं मूल्यों का परिणाम है कि उनके पुत्र वीरेन्द्र सचदेवा आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में जनसेवा कर रहे हैं।

स्वर्गीय श्याम लाल सचदेवा का जीवन सादगी, संघर्ष और सेवा के आदर्शों से प्रेरित रहा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा के रूप में सदैव याद किया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।