गौतमबुद्धनगर कलेक्ट्रेट में 76वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (26 जनवरी, 2025): गौतमबुद्धनगर में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण कर सामूहिक राष्ट्रगान में भाग लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में डीएम ने संविधान की महत्ता बताते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी जनसेवा को प्राथमिकता दें और शासन की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाएं। साथ ही शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में योगदान देने की बात कही।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का संदेश देते हुए डीएम ने मतदान के महत्व पर जोर दिया और सभी को मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान धर्म पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्वतंत्रता सेनानी महिलाओं और स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया। डीएम ने स्कूली बच्चों को उपहार भी वितरित किए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे, अतुल कुमार, भैरपाल सिंह और अन्य अधिकारियों ने भी संविधान की उपयोगिता पर अपने विचार साझा किए।
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।