समसारा विद्यालय ग्रेटर नॉएडा में मनाया शानदार गणतंत्र दिवस समारोह

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (26 जनवरी 2025): सभी भारतीयों के लिए यह दिन खास है और भावी भविष्य का निर्माण करने वाले विद्यालयों के लिए इस दिन की महत्ता और भी अधिक बढ़ जाती है | यह दिन हमारे लोकतंत्र की गरिमा को दर्शाता है | समसारा विद्यालय में गणतंत्र दिवस का शानदार समारोह मनाया गया । जिसमें समस्त समसारा परिवार शामिल हुआ | इस समारोह में समसारा विद्यालय के स्टूडेंट काउंसिल मेंबर शामिल हुए |

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत झंडा आरोहण के साथ हुयी जिसके पश्चात् राष्ट्रीय गान द्वारा देश के गौरव को हमेशा ऊँचा रखने की प्रतिज्ञा की गयी | इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस से सम्बंधित महत्वपूर्ण बातें बताई तथा देश पर मर मिटने का सन्देश देते हुए एक समूह गान पेश किया | समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय जी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और सभी को समाज का जागरूक नागरिक बनने की सीख दी |


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।