Greater Noida News (06/04/2026): ग्रेटर नोएडा के ऐछर-बिरौड़ा स्थित रामलीला मैदान, सेक्टर पाई-1 में धार्मिक माहौल के बीच राम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कलश यात्रा बिरौड़ा मंदिर परिसर से शुरू होकर रामलीला मैदान की परिक्रमा करते हुए ऐछर गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और अंत में कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में धार्मिक वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने भगवान राम के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
कथा स्थल पर पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। इसके पश्चात अंतरराष्ट्रीय कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज (Atul Krishna Bhardwaj) ने राम कथा का प्रवचन प्रारंभ किया। उन्होंने अपनी अमृतमयी वाणी से भगवान राम की महिमा और भक्त हनुमान के चरित्र का विस्तृत वर्णन किया। लगभग दो घंटे तक चली कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए।

कार्यक्रम के अंत में भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद राकेश नंबरदार और नरेंद्र मावी के सहयोग से सभी भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का आनंद लिया। राम कथा के इस आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में हरवीर मावी तथा सह-यजमान के रूप में शेर सिंह भाटी और धीरज शर्मा ने अपनी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में ईश्वर दयाल, सुशील महाराज, आनंद भाटी, प्रदीप शर्मा, पवन नागर, दिनेश गुप्ता, ममता तिवारी, मनीष डावर, अतुल आनंद फिरे, सत्यवीर मुखिया, उमेश गौतम, रोशनी सिंह, वीरपाल मावी, तेज कुमार भाटी, सुंदर भाटी, भगवत भाटी, ज्योति सिंह, अश्विनी शुक्ला, राकेश बैसोया, चित्रा गुप्ता, रश्मि अरोड़ा, गीता सागर, यशपाल नागर, चैनपाल प्रधान, अजय कसाना, पवन भाटी, समीर भाटी और विनीत नागर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।