मेरठ प्रकरण पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा सख्त, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (28/08/2026): ग्रेटर नोएडा कलक्ट्रेट में गुरुवार को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मेरठ प्रकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन ने किसान नेता दिग्विजय भाटी और दलित नेता मोहित जाटव के साथ कथित पुलिस मारपीट और अभद्र व्यवहार का विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी मेधा रूपम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आईपीएस अधिकारी अविनाश पांडे और इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ को बर्खास्त करने की मांग उठाई। संगठन का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि किसानों और दलित समाज के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरठ की घटना पुलिस की मनमानी और बर्बर रवैये को सामने लाती है। संगठन ने प्रशासन से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन मेरठ कमिश्नरी का घेराव करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगे की कार्रवाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
प्रदर्शन के दौरान विनोद मलिक, अब्दुल नईम, ओमवीर बीडीसी, रविंद्र प्रधान, नरेंद्र भाटी, राजकुमार नेताजी, लोकेश राठी, गुल्लू नागर, संजय कसाना, संदीप चंदीला, शुभम चेची, अनिल कसाना, जाहिद खान, अंकित भाटी, शिव कुमार बैसला, मनीष नागर और नीरज भाटी समेत बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।