यमुना प्राधिकरण की बड़ी पहल, सेक्टर-32 में 6 एकड़ की ग्रीन बेल्ट का लोकार्पण
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (28/08/2026): पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र को हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में यमुना प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। सेक्टर-32 में Avery Dennison कंपनी के साथ लगी करीब 6 एकड़ क्षेत्रफल की ग्रीन बेल्ट को विकसित कर आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। विकसित ग्रीन बेल्ट का लोकार्पण यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने 27 अगस्त 2026 को किया।
इस ग्रीन बेल्ट में करीब 21 हजार पौधों का रोपण किया गया है और लॉन भी विकसित किया गया है। रोड लेवल से ग्रीन बेल्ट का क्षेत्र नीचे होने के कारण जलभराव की समस्या से बचाने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया गया है। इसके अलावा लोगों के टहलने के लिए वॉकिंग ट्रैक भी तैयार किया गया है।
ग्रीन बेल्ट में मियांवाकी पद्धति से वृक्षारोपण के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के फूलदार और छायादार पौधे लगाए गए हैं। ऐसे फूलदार पौधों का चयन किया गया है, जिनमें अलग-अलग मौसम में पूरे वर्ष फूल खिलते रहें। यह ग्रीन बेल्ट अब जनमानस के लिए खुली रहेगी।
यह पूरा कार्य संस्था Give Me Trees द्वारा Avery Dennison के लिए किया गया है। कंपनी की ओर से निकट भविष्य में ग्रीन बेल्ट के पास स्थित गोलचक्कर को भी विकसित करने में रुचि दिखाई गई है।
लोकार्पण कार्यक्रम में यमुना प्राधिकरण के उपनिदेशक उद्यान आनंद मोहन सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक उद्यान डॉ. आरती सिंह सहित Avery Dennison के निदेशक अमिताभ सागर, अजय कुमार, प्रदीप, इंदू समेत प्राधिकरण और कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
1.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
यमुना प्राधिकरण ने वर्ष 2026-27 में 77,007 पौधे लगाने के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले कुल 1.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और हरित क्षेत्र के विस्तार को लेकर लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।