Noida News (04/04/2026): बीपीओ और टेक्नोलॉजी सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनी निम्बस आईटीईएस (Nimbus ITES) ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शो-विंडो शहर नोएडा में अपनी नई ब्रांच की शुरुआत की।
देशभर में ढाई हजार से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर रही इस प्रतिष्ठित कंपनी के फाउंडर और एमडी संदीप प्रसाद ने नोएडा में नई ब्रांच के उद्घाटन के मौके पर बताया कि कंपनी की यह नई यूनिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस ब्रांच के माध्यम से लगभग 800 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे, जिसमें 50 प्रतिशत रोजगार दिव्यांगों और महिलाओं को दिया जाएगा।

कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ नितेश नागपाल ने कहा कि निम्बस आईटीईएस इस नई ब्रांच में इनोवेशन को बढ़ावा देते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य नेक्स्ट-जनरेशन सॉल्यूशंस प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नोएडा और उत्तर प्रदेश के समग्र विकास में कंपनी हर संभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा एसटीपीआई (STPI) के एडिशनल डायरेक्टर सिद्धार्थ कुमार राय, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव और वरिष्ठ पत्रकार विजय पाठक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धीरेन्द्र सिंह ने निम्बस ग्रुप के प्रमोटर्स की सराहना की और विश्वास जताया कि यह ग्रुप “विकसित भारत” मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तैयार किए गए उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास के रोडमैप में यह पहल सकारात्मक योगदान देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं से इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत निम्बस ग्रुप के एमडी संदीप प्रसाद, सीईओ नितेश नागपाल, डायरेक्टर प्रतीक अग्रवाल, सीएफओ सौरभ शुक्ला और जीएम प्रीति शर्मा द्वारा किया गया।
निम्बस आईटीईएस वर्ष 2018 से बेंगलुरु और रांची के साथ-साथ नोएडा में अपने कार्यालय संचालित कर रहा है और यह नई ब्रांच कंपनी के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।निम्बस ग्रुप 22 क्षेत्रीय भाषाओं में अपने विभिन्न क्लाइंट्स जैसे BFSI, EdTech, रिटेल और गिग इकॉनमी सेक्टर को सेवाएं प्रदान कर रहा है।

कंपनी का उद्देश्य इनोवेशन और ग्रोथ के साथ-साथ समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करना है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।