New Delhi News (03 April 2026): भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो घंटों के भीतर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अचानक मौसम बदल सकता है और तेज आंधी के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सोहना और नूंह जैसे इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।
वहीं दिल्ली के कई प्रमुख क्षेत्रों जैसे प्रीत विहार, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, लोधी रोड, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, हौज खास और महरौली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और मानेसर में भी मौसम बिगड़ सकता है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, हिसार, रोहतक और भिवानी में भी धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार हैं। अचानक बदलते मौसम को देखते हुए इन क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, पेड़ों और कमजोर ढांचों के नीचे खड़े न हों और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थान पर ही रहें। विभाग ने कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी चेतावनी जारी की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।