National News (03 April 2026): नए वित्तीय वर्ष 2026–27 की शुरुआत के साथ ही देश के कई प्रमुख बैंकों ने सेवा शुल्क और नकद निकासी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों ने अपनी नीतियों में संशोधन किया है। इन बदलावों का असर एटीएम और यूपीआई के माध्यम से होने वाली नकद निकासी पर पड़ेगा।
जानकारी के मुताबिक Punjab National Bank, HDFC Bank और Bandhan Bank समेत कई बैंकों ने एटीएम से नकद निकासी के नियमों में बदलाव किया है। अब एटीएम और यूपीआई के माध्यम से की जाने वाली नकद निकासी को मिलाकर एक महीने में केवल पांच बार तक ही मुफ्त लेनदेन की सुविधा मिलेगी। इसके बाद हर अतिरिक्त लेनदेन पर ग्राहकों को 23 रुपये + जीएसटी का शुल्क देना होगा, जो पहले 21 रुपये + जीएसटी था।
वहीं मेट्रो शहरों में कुछ बैंकों ने मुफ्त निकासी की सीमा को और घटाकर तीन बार कर दिया है। इनमें Delhi, Mumbai, Kolkata और Hyderabad जैसे बड़े शहर शामिल हैं। हालांकि अन्य शहरों में यह सीमा अभी भी पांच लेनदेन तक रखी गई है।
इसके साथ ही कई बैंकों ने डेबिट कार्ड से नकद निकासी की दैनिक सीमा में भी बदलाव किया है। पहले जहां ग्राहक एक दिन में 1 लाख रुपये तक की निकासी कर सकते थे, वहीं अब इस सीमा को घटाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है।
बैंकिंग क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार, इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना और नकद लेनदेन को कम करना है। बताया जा रहा है कि इस दिशा में सबसे पहले पहल HDFC Bank ने की, जिसके बाद अन्य बैंकों ने भी इसी तरह के नियम लागू करना शुरू कर दिया है। नए नियम लागू होने के बाद ग्राहकों को एटीएम और यूपीआई के माध्यम से नकद निकासी करते समय अतिरिक्त शुल्क और सीमाओं का ध्यान रखना होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।