भारतीय किसान यूनियन ने राजीव मलिक को फिर सौंपा प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (02/04/2026): भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्ध नगर के गांव पारसौल निवासी राजीव मलिक को एक बार फिर उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन की राज्य समन्वय समिति ने उनके कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

भाकियू के केंद्रीय कार्यालय किसान भवन, सिसौली से जारी आवश्यक सूचना में बताया गया कि राजीव मलिक पुत्र स्वर्गीय धर्मपाल सिंह को पूर्व की भांति प्रदेश प्रवक्ता के पद पर कार्य जारी रखने के लिए मनोनीत किया गया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि वह आगे भी किसान हितों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करेंगे।

राजीव मलिक लंबे समय से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और किसान मुद्दों को मजबूती से उठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है।

भारतीय किसान यूनियन ने यह भी अपेक्षा जताई है कि राजीव मलिक आगे भी संगठन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की विचारधारा और नीतियों को आगे बढ़ाते हुए किसानों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करेंगे और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

संगठन के पदाधिकारियों ने राजीव मलिक को पुनः प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही उम्मीद जताई गई है कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से प्रदेश में संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा किसानों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जा सकेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।