IIMT कॉलेज में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का रक्तदान शिविर, 216 यूनिट रक्त संग्रहित
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (02/04/2026): सामाजिक सेवा के उद्देश्य से रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की ओर से आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज (IIMT Group Of College) के परिसर में गुरुवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस शिविर के दौरान कुल 216 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जबकि 261 विद्यार्थियों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
कार्यक्रम का उद्घाटन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी IAS शैलेन्द्र भाटिया ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रक्तदान के महत्व और इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में जानकारी दी। साथ ही युवाओं से समाज की सेवा के लिए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।
रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि हाल के दिनों में रोटरी ब्लड बैंक नोएडा में रक्त की कमी महसूस की जा रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए IIMT ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल से संपर्क किया गया, जिन्होंने कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित करने की सहमति प्रदान की। रोटरी ब्लड बैंक नोएडा के सहयोग से आयोजित इस शिविर के माध्यम से 216 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा।

पूर्व अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों के बीच रक्तदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी मानकों के चलते 45 छात्र-छात्राएं कम हीमोग्लोबिन या कम वजन के कारण रक्तदान नहीं कर सके। इसके बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
इस अवसर पर IIMT के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल और रोटरी क्लब के अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल ने भी रक्तदान कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान डायरेक्टर उमेश कुमार, डायरेक्टर डॉ चेतन खेमराज, डीन एकेडमिक डॉ आनंद प्रकाश सिंह, डीन मैनेजमेंट डॉ सुरभि सिंह, डॉ सत्यवीर सिंह, डॉ कीर्ति और डॉ अश्वनी तिवारी सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर में रोटरी क्लब के सदस्य निखिल गर्ग, गिरीश जिंदल, ऋषि अग्रवाल, संजय गर्ग, अनिल गुप्ता और सरदार रंजीत सिंह (मणि) सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। क्लब के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करने का प्रभावी माध्यम बनते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।