New Delhi News (02 April 2026): दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में पुलिस ने अवैध एलपीजी गैस भंडारण और रिफिलिंग के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से गैरकानूनी तरीके से गैस का कारोबार चला रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस को गश्त के दौरान आदर्श गली के पास एक खाली प्लॉट में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि एक टेंपो खड़ा है, जिसमें बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। जांच में पता चला कि यहां अवैध रूप से गैस का भंडारण और रिफिलिंग का काम किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 45 एलपीजी सिलेंडर, गैस ट्रांसफर करने वाले उपकरण, नोजल, वेट मशीन और एक टेंपो बरामद किया। जांच में यह भी सामने आया कि बिना किसी सुरक्षा मानकों के एक सिलेंडर से दूसरे में गैस ट्रांसफर की जा रही थी, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।
पुलिस ने मौके से अनार सिंह, सत्यवीर और विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने किराए पर प्लॉट लेकर अवैध रूप से गैस स्टोर कर रिफिलिंग का काम शुरू किया था और इससे अच्छा-खासा मुनाफा कमा रहे थे। मामले में एसडीएम द्वारका, बीपीसीएल और खाद्य विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध गतिविधियों की पुष्टि की। डीसीपी अमित गोयल के अनुसार, इस तरह की गतिविधियां लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।